Rae Bareilly: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों को याद किया, शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश पुलिस व अन्य राज्यों के पुलिस जवानों के त्याग, बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते।
Rae Bareilly News INA.
शहीद स्मृति दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने अधीनस्थों को कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। एसपी ने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कर्मियों को याद किया गया। अधीनस्थों से जाबांज कर्मियों से प्रेरणा लिए जाने की बात कही। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश पुलिस व अन्य राज्यों के पुलिस जवानों के त्याग, बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। बताया कि पुलिस स्मृति दिवस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने 21 अक्तूबर 1959 को भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख में चीनी सैनिकों के हमले को निष्प्रभावी करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। कहा कि हमें कभी नहीं भूलना चाहिए की वर्दी के साथ जन सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारे कंधों पर होती है। एक पुलिसकर्मी अपने परिवार से अधिक अपने कर्तव्य के साथ जीता है।
What's Your Reaction?











