Rae Bareilly: 8 कबड्डी टीमों के मैच में स्टेडियम टीम ने बाजी मारी, 35-21 से हराया

छठवें मैच में केंद्रीय विद्यालय द्वितीय ने डीह क्लब को हराया। सातवें और आखिरी मैच में स्टेडियम ने केंद्रीय विद्यालय द्वितीय की टीम को 35-21 से हराकर प्रतियोगिता को जीत लिया।

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 20:39
44 Views
Rae Bareilly: 8 कबड्डी टीमों के मैच में स्टेडियम टीम ने बाजी मारी, 35-21 से हराया
Advertisement
Advertisement

Rae Bareilly News INA.

रायबरेली में आठ कबड्डी टीमों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच स्टेडियम टीम ने केंद्रीय विद्यालय द्वितीय की टीम को 35-21 से हराकर जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ गोल्ड स्मिथ टेनिस अकादमी सचिव श्वेता सिंह ने किया। यह आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था। पहला मैच स्टेडियम बनाम सलोन क्लब के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम टीम विजेता रही। दूसरा मैच मीर मीरान बनाम केंद्रीय विद्यालय प्रथम के बीच खेला गया जिसमें मीर मीरान विजयी रही। तीसरा मैच राही बनाम डीह क्लब के बीच खेला गया जिसमें राही टीम विजेता रही। चौथा मैच चंद्रा क्लब ने केंद्रीय विद्यालय द्वितीय को हराकर जीता। पांचवा मैच स्टेडियम ने मीर मीरान को हराकर जीता। छठवें मैच में केंद्रीय विद्यालय द्वितीय ने डीह क्लब को हराया। सातवें और आखिरी मैच में स्टेडियम ने केंद्रीय विद्यालय द्वितीय की टीम को 35-21 से हराकर प्रतियोगिता को जीत लिया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार, कबड्डी कोच पिंकू कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement