Ambedkarnagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागिर पांडेय का 108 वर्ष में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर पंचत्व में विलीन

सोमवार को उनके पैतृक गांव की बाग में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री पान्डेय कई माह से बीमार चल रहे थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।

By INA News Desk
Oct 21, 2024 - 23:20
188 Views
Ambedkarnagar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागिर पांडेय का 108 वर्ष में निधन, राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर पंचत्व में विलीन

Ambedkarnagar News.

जलालपुर तहसील के मठिया निजामपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं राम उजागिर पांडेय का 108 वर्ष में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को 21 अक्तूबर को दिन में 10 बजे उनके गांव स्थित बाग में होगा। सेनानी के निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है। आजादी की लड़ाई में शामिल जलालपुर तहसील के मठिया निजामपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी राम उजागिर पाण्डेय का पार्थिव शरीर सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ पंचत्व में विलीन कर दिया गया। उन्होंने 108 वर्ष की अवस्था में रविवार को अंतिम सांस ली थी। वे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शिवशंकर पाण्डेय के पिता थे।

सोमवार को उनके पैतृक गांव की बाग में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री पान्डेय कई माह से बीमार चल रहे थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। क्षेत्र में लोगों से मिलजुल कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित करते रहे। भारत छोड़ो आंदोलन मे उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। फैजाबाद जेल में एक महीने तक बंद रहे फिर भी हिम्मत नहीं हारी। देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए जनपद के अनेक सेनानियोंं ने भाग लिया। इन्हीं में से एक थे पं राम उजागिर पांडेय।

उन्होंने देश के स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेकर जनपद को गौरवान्वित किया था। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शिवशंकर पांडेय के पिता थे। निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील मिश्र ने रविवार को अकबरपुर कार्यालय में शोक संवदेना प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए जो संघर्ष दिखाया वह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पाल, अजय सिंह कप्तान, डॉ जियाराम वर्मा, अमित जायसवाल, गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow