अंबेडकरनगर न्यूज़: एनटीपीसी में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 19:53
70 Views
अंबेडकरनगर न्यूज़: एनटीपीसी में हुआ सामूहिक योगाभ्यास।
Advertisement
Advertisement

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टाण्डा में विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।  10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी टांडा में नियमित 10 दिवसीय योग अभ्यास कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इन कार्यशालाओं में योग के महत्व पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा सत्र भी आयोजित किए गए। प्रथम दिवस एनटीपीसी टांडा कॉलोनी के सप्तरंग क्लब सभागार में योग विशेषज्ञ मोहिंदर सिंह ने योग की प्रारंभिक जानकारी देते हुए जीवन में योग की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने योग से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किये। मौके पर परियोजना प्रमुख असेष चट्टोपाध्याय एवं एनटीपीसी के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी व योग विशेषज्ञ मोहिंदर सिंह व अन्य महाप्रबन्धकगण, विभागाध्यक्ष, सीआईएसएफ के अधिकारीगण, गरिमा महिला मंडल की सदस्याएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement