राहुल गांधी पर हो सकता है हमला- संजय राउत, विदेशी धरती पर हो रही साजिश

Aug 3, 2024 - 01:44
 0  87
राहुल गांधी पर हो सकता है हमला- संजय राउत, विदेशी धरती पर हो रही साजिश

नई दिल्ली।
राहुल गांधी को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला हो सकता है। उनके खिलाफ विदेशी धरती पर साजिश हो रही है। संजय राउत ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में अपने भाषणों से भाजपा नेताओं की नींद हराम कर रखी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और कुछ भी हो सकता है। कहा,"राहुल गांधी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इससे भाजपा नेता बेचैन हो गए हैं। राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं की रातों की नींद हराम कर दी है और यही कारण है कि वे विदेशी धरती से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।" कंगना ने कहा कि राहुल गांधी की बातों का कोई मतलब नहीं होता है। वो बिना सेंस की बातें करते हैं।

यह भी पढ़ें - ED मेरे ऊपर कर सकती है कार्रवाई- राहुल गांधी
उधर, कंगना ने राहुल गांधी पर बयान देते हुए कहा कि राहुल के बारे में मैं क्या कहूं? उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है, कम से कम मुझे तो समझ नहीं आता कि वो क्या कहते हैं। उनके बारे में एक बात सबसे निंदनीय है कि वो देश के लिए गलत शब्द इस्तेमाल करते हैं। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। कंगना ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जैसा कहा कि कांग्रेस की मानसिकता अपने फायदे के लिए देश को टुकड़ों में तोड़ने की है, वो एकदम सही है। उन्होंने कहा कि यह बात पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से चली आ रही है। कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी चीजों की रिपोर्ट ली है और आश्वासन दिया है कि राहत कोष के माध्यम से और अधिक मदद प्रदान की जाएगी। मैं भी विभिन्न मंत्रियों से मिलकर यथासंभव मदद मांगूंगी। भाजपा सांसद ने इसी के साथ हिमाचल के मंडी में बादल फटने के बाद आई तबाही पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों का जीवन कठिन है। हर साल ऐसी त्रासदियां आती हैं और हिमाचल प्रदेश के लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचाती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow