बिजनौर न्यूज़: सपा विधायक और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आमने सामने,  निर्माण कार्य का स्थानीय लोग कर रहे विरोध।

Aug 5, 2024 - 14:00
74 Views
बिजनौर न्यूज़: सपा विधायक और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आमने सामने,   निर्माण कार्य का स्थानीय लोग कर रहे विरोध।

रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

बिजनौर न्यूज़: नूरपुर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण को लेकर सपा विधायक और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आमने सामने आ गए है। सपा विधायक राम अवतार सैनी आज रोडवेज के पास हो रहे निर्माण के पास धरने पर बैठ गए है। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया है। 

आपको बता दे बिजनौर के नूरपुर में रोडवेज के पास इंस्टाल का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे स्टाल के निर्माण कार्य का स्थानीय लोग विरोध कर रहे है। लोगो का कहना है कि जिस जगह पर नगर पालिका द्वारा निर्माण कराया जा रहा है वहा पर पहले खोके रखे हुवे थे जिसको नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया था। अब उस जगह पर नगर पालिका परिषद स्टाल का निर्माण करा रही है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग मुरादाबाद मार्ग को जोड़ता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा क्षेत्रीय विधायक राम अवतार सैनी से शिकायत की गई थी।

इसे भी पढ़ें:- राजस्थान न्यूज़: खुशियारा के न्यूट्री गार्डन ने बांटी खुशियों की सौगात, कुपोषण के कारण सुर्खियों में रहा राजस्थान का बारां।

सपा विधायक द्वारा भी लोगो की शिकायत को गंभीरता से लेते हुवे डीएम को पत्र लिखकर निर्माण न कराने की मांग की थी और 5 अगस्त को धरने की चेतावनी दी थी। वही सपा विधायक राम अवतार सैनी आज रोडवेज के पास पहुँचे और धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर तहसीलदार चाँदपुर मौके पर पहुँची और एक सप्ताह का समय मांगा है। तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow