Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा थाना बघौली का भ्रमण कर व्यवस्था को परखा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 

कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने हेतु पैदल गस्त किया गया । ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों....

By INA News Desk
Sep 24, 2024 - 17:28
100 Views
Hardoi News: एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा थाना बघौली का भ्रमण कर व्यवस्था को परखा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा थाना बघौली जनपद हरदोई का भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस, बैरक, जलपान की व्यवस्था, सीज किए गए वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क,थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किया गया एवम् थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ,थाने पर मौजूद सरकारी वाहनों के रखरखाव व उनकी साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बघौली क्षेत्रांतर्गत पिकेट ड्यूटी, रात्रि गस्त ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने हेतु पैदल गस्त किया गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Also Read- Lucknow News: शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनेंगे प्रदेश के विश्वविद्यालय।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow