सहारनपुर न्यूज़: सहारनपुर की बेटी और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाडी भावना तोमर बनी अंडर-19 इंटर जोनल की सिलेक्टर। 

Jul 17, 2024 - 11:40
51 Views
सहारनपुर न्यूज़: सहारनपुर की बेटी और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाडी भावना तोमर बनी अंडर-19 इंटर जोनल की सिलेक्टर। 

सहारनपुर। सहारनपुर की बेटी और पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर भावना तोमर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाडी व सहारनपुर की बेटी भावना तोमर को अंडर-19 इंटर जोनल का सिलेक्टर बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र न्यूज़: ट्रेनी आईएएस इस पूजा खेड़कर ने पुणे के दम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप..

उन्होने बताया कि इससे पहले भावना तोमर खुद भी खिलाड़ी रह चुकी है।भावना तोमर ने इंडिया ए और यूपी के लिए रणजी ट्रॉफी खेला है। उन्होने बताया कि इसके अलावा भावना तोमर रणजी ट्रॉफी, सेंट्रल जोन, अंडर 23, अंडर 19 और अंडर 15 की कोच भी रह चुकी है। भावना की उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow