सम्भल: बेरहम हत्यारे ने धारदार हथियार से काटकर कर दी वृद्ध की हत्या

Aug 29, 2024 - 22:03
 0  674
सम्भल: बेरहम हत्यारे ने धारदार हथियार से काटकर कर दी वृद्ध की हत्या

सम्भल।

सम्भल में रिटायर इंजीनियर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, वृद्ध रिटायर इंजीनियर दूसरी पत्नी के साथ रहता था। मृतक के पुत्र ने दूसरी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिटायर इंजीनियर की हत्या की सनसनीखेज वारदात गुन्नौर थाना के कस्बा गुन्नौर में हुई है। जहां बेरहम हत्यारों ने धारदार हथियारों से काट कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पांच छ: साल पहले वह दिल्ली से गुन्नौर आ गया था यहीं पर उसने दूसरी शादी कर ली और दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था।

यह भी पढ़ें - पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने की एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट) में बंद वार्ड को पुनः शुरू कराए जाने की मांग

बीती रात हत्यारे उस पर कहर बन कर टूटे और वृद्ध की हत्या कर दी। वहीं हत्या की सूचना पर मृतक के पुत्र ने दिल्ली से आ कर अपने पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने बताया कि अपनी दूसरी पत्नी को नामजद किया गया है।

रिपोर्ट: उवैस दानिश 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow