फर्रूखाबाद केस: मंदिर में पूजा करने गईं 2 लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, 'मर्डर या सुसाइड' में उलझी पुलिस

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 00:03
173 Views
फर्रूखाबाद केस: मंदिर में पूजा करने गईं 2 लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, 'मर्डर या सुसाइड' में उलझी पुलिस

फर्रूखाबाद।
जनमाष्टमी त्योहार पर मंदिर में पूजा करने गईं 2 लड़कियों के शव पेड़ से लटके पाए जाने के बाद इलाके में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मर्डर या सुसाइड पहलुओं में उलझी हुयी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने यह आशंका जाहिर की है कि इन दोनों बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया। इनमें से एक लड़की की उम्र 18 साल और दूसरी लड़की की उम्र मात्र 15 साल थी। दोनों लड़कियां जनमाष्टमी त्योहार पर मंदिर में पूजा करने गईं थी। हालांकि, रात को घर वापस नहीं पहुंचीं। सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका मिला। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि दो लड़कियों की डेड बॉडी एक पेड़ से लटकी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस को उसी पेड़ के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी मिला। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है मोबाइल दोनों लड़कियों में से किसी एक ही हो सकती है। एक मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार की शाम जन्माष्टमी पर पूजा करने के लिए पास के ही एक मंदिर गईं थीं। कुछ देर बाद जब बारिश शुरू हुई तो दोनों लड़कियां वापस घर लौट आईं थी। मंदिर में रात की पूजा होने वाली थी इसलिए दोनों लड़कियां रात नौ बजे बारिश थमने के बाद फिर से मंदिर गई थीं। इसके बाद वह सुबह तक घर नहीं लौटी। परिवार के सदस्यों ने जब बच्चियों की तलाश शुरू की इसबीच किसी जानने वाले ने बच्चियों का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। लड़की के पिता ने कहा कि हमें ऐसा लगता है किसी ने हमारी बच्चियों की हत्या करने के बाद उनके शव को पेड़ से लटका दिया है।

यह भी पढ़ें - मुंबई: दही-हांडी उत्सव में पिरामिड बनाते वक्त गिरकर 63 गोविंदा घायल, कई की हालत गंभीर

लड़की के पिता के मुताबिक, मंदिर में जनमाष्टमी का कार्यक्रम रात एक बजे के आसपास खत्म हुआ। जब बच्चियां घर नहीं लाैटी तो पहले हमें ऐसा लगा दोनों अपने चाची के घर जाकर सो गईं हैं। हालांकि, जब हम बच्चियों को ढूंढते-ढूंढते उनकी चाची के घर पहुंचे लेकिन हमारी बच्चियां वहां भी नहीं थी। वहीं, 16 साल की मृतका के पिता ने कहा कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास हमें पता चला कि बच्चियों का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका है। पुलिस ने फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह मर्डर का मामला है या फिर खुदकुशी का। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक यह मामला फर्रूखाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले कायमगंज कोतवाली स्थित भगौतीपुर गांव का है। दोनों लड़कियां दाे अलग-अलग परिवारों की थीं। इन दोनों बच्चियों की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव में मंगलवार को X पोस्ट कर दोनों बच्चियों की मौत का मामला उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। राज्य सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि दोनों लड़कियों एक दूसरे की दोस्त थीं। यह मर्डर का मामला है या फिर सुसाइड का अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा कि लड़कियों के साथ क्या हुआ। मौके से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया है। हम और भी जानकारी जुटाने में जुड़े हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement