कानपुर न्यूज़: अधिवक्ताओं ने  बार एसोसिएशन हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता छन्नु लाल पाल को दी श्रद्धांजलि।

By INA News Desk
Jun 6, 2024 - 17:22
52 Views
कानपुर न्यूज़: अधिवक्ताओं ने  बार एसोसिएशन हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता छन्नु लाल पाल को दी श्रद्धांजलि।
Advertisement
Advertisement

कानपुर। सभा में सर्वप्रथम पाल के चित्र पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री ने माल्यार्पण किया और उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि दीवानी के नामचीन अधिवक्ताओं में पाल जी का नाम था पाल  कानून के बड़े ज्ञाता थे कानून की नवीनतम जानकारी उनके जबान पर रहती थी।

महामंत्री आदित्य सिंह ने कहा कि पाल  बताते थे कि दीवानी की वकालत में आगे बढ़ने के लिए युवा अधिवक्ताओं को नवीनतम रूलिंग की जानकारी रखना आवश्यक है।पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने पाल साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की छन्नू लाल पाल बार कौंसिल चेयरमैन  रहे  राम बालक मिश्रा के सानिध्य में रहे और उससे पूर्व न्यायमूर्ति महेश नारायण शुक्ला के पिता प्रेम नारायण शुक्ला  के सानिध्य में रह अधिवक्ता वृत्ति की बारीकियां सीखी और उन्होंने कानपुर कचहरी में करीब 42 वर्ष दिए उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है।

उसकी भरपाई संभव नहीं है अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन रखा।प्रमुख रूप से भानु प्रसाद द्विवेदी कपिलदीप सचान अरविंद दीक्षित संजीव कपूर मानसिंह मनोज पाल (पुत्र) राघवेंद्र शुक्ला सत्यम शुक्ला अतुल सिंह नीरज निषाद संदीप वर्मा शिवम गंगवार इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement