Bijnor News: तीन दिन से गायब व्यक्ति का सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी। 

मृतक की बेटी मोनिका के मुताबिक उसके पिता सुरेश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी आंनदखेड़ी थाना कोतवाली देहात का 19 अक्टूबर....

Oct 23, 2024 - 19:20
57 Views
Bijnor News: तीन दिन से गायब व्यक्ति का सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी। 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर \ धामपुर। नूरपुर रोड स्तिथ पेट्रोल पंप के पास तीन दिन से गायब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे झाड़ियों मे पड़ा मिला, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु करदी।

Also Read- Ballia News: पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवती को गिरफ्तार कर उसके सूटकेस 315 बोर के 750 जिंदा कारतूस बरामद।

मृतक की बेटी मोनिका के मुताबिक उसके पिता सुरेश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी आंनदखेड़ी थाना कोतवाली देहात का 19 अक्टूबर को बट्टू नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद वे घर नही पहुंचे वही आज सुरेश का शव धामपुर क्षेत्र में नूरपुर रोड स्तिथ पेट्रोल पंप के पास शव पड़ा मिला। घटना से मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया, मृतक की बेटी ने बताया की पापा शराब भी पीते थे, वही पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow