Shahjahanpur News: रेलवे लाइनों पर संदिग्धों की अब खैर नही, चप्पे पर रहेगी निगरानी। 

डीएम एसपी ने रेलवे लाइनों की सुरक्षा को लेकर जंक्शन एवं रोजा जंक्शन का निरीक्षण किया....

Sep 21, 2024 - 22:35
40 Views
Shahjahanpur News: रेलवे लाइनों पर संदिग्धों की अब खैर नही, चप्पे पर रहेगी निगरानी। 

फै़याज़उद्दीन साग़री 

  • आरपीएफ व जीआरपी के साथ सिविल पुलिस रेलवे लाइनों की करेगी निगरानी

शाहजहाँपुर। ट्रेन को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे लाइनों पर संदिग्ध चीजे अराजक तत्वों डाले जाने की खबरे आने से अब आरपीएफ व जीआरपी पुलिस की मदद के लिए सिविल पुलिस ने कमर कस ली है। इसी सम्बंध में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने रेलवे शाहजहाँपुर जंक्शन एवं रोजा जंक्शन का निरीक्षण किया।

उन्होने आरपीएफ व जीआरपी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके द्वारा संबधित थाना प्रभारियों से रेलवे लाइनों के किनारे स्थिति आबादी/बस्तियों के संवेदनशील व्यक्तियों को चिहिन्त किये जाने एवं रेलवे ट्रैक पर स्थापित अण्डर-पास, रेलवे फाटक व छोटे-छोटे निकासों को संवंदशील मानते हुये सघंन चेकिंग तथा काम्बिंग किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि इन सभी स्थानों पर स्थानीय दुकानदारों अथवा निवासियों से सम्पर्क कर यथासम्भव सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिये।

Also Read- Bijnor News: तीन शातिर बाइक चोर गिरफ्तार।

बैठक के दौरान जिला मजिस्ट्रेट/पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी जीआरपी एवं आरपीएफ, शाहजहाँपुर एवं चौकी प्रभारी जीआरपी एवं आरपीएफ रौजा से संवेदनशील स्थानों एवं व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त उनके द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपेक्षित सहयोग का आश्वासन देते हुये निर्देशित किया कि किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संबंधित प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों से सम्पर्क करें यदि आवश्यकता हो तो उनसे सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow