Shahjahanpur News: महानगर में संचालित किया गया विशेष साफ-सफाई अभियान।
महापौर व नगर आयुक्त सहित पार्षदो ने स्वच्छता अभियान में किया प्रतिभाग.....
रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री
शाहजहाँपुर। गांधी जयंती तक चलने बाले विशेष सफाई अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में स्थित बाडूजई प्रथम में प्रातः काल आयोजित "स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम" के अंतर्गत सफाई अभियान में महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, क्षेत्रीय पार्षद जगदीश सिंह कुशवाहा, राजेश गंगवार तथा पार्षद दिवाकर मिश्रा ने महानगर में स्वच्छता का संदेश देने हेतु क्षेत्र की गलियों व नालियों में स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता कार्यों में श्रमदान किया।
Also Read- Sambhal news: संगीत सोम देखता है एक आँख से दूसरी आँख बन्द: मौलाना मौहम्मद मियाँ
इस मौके पर सभी से अपील की गई कि वे अपने आसपास, मोहल्ले आदि स्थलों पर विशेष साफ-सफाई रखे, कचरे को इधर-उधर न फेककर कचरे को एक उचित स्थान पर डाले, जिससे महानगर साफ एवं स्वच्छ रह सके। अभियान में अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी व क्षेत्र वासियो ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने जोन के वार्डों में एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट एरिया में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। महानगर क्षेत्र में स्थित तारीन जलालनगर, तिराही, नई बस्ती में चिन्हित समस्त ब्लैक स्पॉट्स एरिया में साफ-सफाई की। संचालित अभियान में जन सहभागिता के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्षदों ने भी प्रतिभाग कर श्रमदान किया। अभियान के समय जन-सामान्य व स्वच्छता कर्मियों द्वारा महानगर को स्वच्छ रखने हेतु शपथ ग्रहण की गई।
What's Your Reaction?









