पदक विजेताओं का एसोसिएशन ने किया स्वागत
बलिया।
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में ओपेन आमंत्रण आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24अगस्त से लेकर 25अगस्त 2024 तक होने वाले प्रतियोगिता में शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तरफ से बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन, बलिया के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक एक रजत तथा एक काँस्या पदक जीता पदक विजेता 14 से 15 वर्ष कैडेट बालिका वर्ग में पलक गुप्ता स्वर्ण पदक श्रीया गुप्ता काता-कुमिते में एक स्वर्ण एक रजत पदक,वैभव गुप्ता, अवनीश पाठक ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिला व एसोसिएशन का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें - गर्भवती महिला को खटिया पर लिटाकर ले गए परिजन, दम तोड़ रहीं 'विकास योजनाएं'
इन खिलाड़ियों को अपने गृह जनपद लौटने पर बलिया स्टेशन पर द शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन उत्तर के महासचिव एवं बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सेंसई कमल यादव, सुमित पाठक ने संयुक्त रूप से इन खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष, डॉ0 कुंवर अरुण सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह गिलू,अजित पाण्डेय कृष्ण मोहन यादव, शशिकांत ओझा, प्रदीप गुप्ता,वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, छत्रसाल सभी पदाधिकारीयों ने इन खिलाड़ियों की उज्वल भविष्य की कामनायें की।
रिपोर्ट- सै०आसिफ हुसैन ज़ैदी
What's Your Reaction?











