29 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा शाहजहांपुर महोत्सव

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 02:32
76 Views
29 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा शाहजहांपुर महोत्सव

क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के द्वारा आयोजित होगा शाहजहांपुर महोत्सव, कार्यक्रम में मुंबई दिल्ली के बॉलीवुड के कलाकार देंगे परफार्मेंस

शाहजहांपुर।

क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के द्वारा शाहजहांपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव 29 अगस्त से प्रारंभ होकर 1 सितंबर को समाप्त होगा। कार्यक्रम से पूर्व क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के निर्देशक नरेंद्र सक्सेना व कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डीपी सिंह ने बताया कि इस बार शाहजहांपुर महोत्सव में देश के विभिन्न बड़े शहरों से बॉलीवुड व छोटे पर्दे के कलाकारों द्वारा चार दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें - अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को समाज सेवा सम्मान समारोह तथा 31 अगस्त को समाज सेवा में अग्रणी संस्थाओं व निरंतर रक्तदान करने बाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया जाएगा। 31 अगस्त शाम 7 बजे बाढ़ राहत सहायतार्थ सम्मान समारोह म्यूजिकल प्रोग्राम एक शाम मुकेश के नाम का आयोजन किया जाएगा। 1 सितंबर को किशोर अवार्ड सीजन 16 का आयोजन एवं शाम 6 बजे सेलिब्रिटी नाइट अटल रत्न के साथ पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा। मीडिया से बात करने के दौरान मुख्य संयोजक डीपी सिंह, प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना, सचिन बाथम, विक्रांत सक्सेना, रामचंद्र सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट फै़याज़उद्दीन साग़री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow