हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशु पालन विभाग की बैठक। 

By INA News Desk
Aug 3, 2024 - 11:25
101 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पशु पालन विभाग की बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन वृहद गौशालाओं का निर्माण जल्द पूर्ण कर संचालन सुनिश्चित किया जाये। मुँहपका व खुरपका नियंत्रण अभियान को लक्ष्य के अनुरूप समय से पूर्ण कर लिया जाये। गौशालाओं का अवशेष भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये। गौशाला से सम्बंधित डाटा समय से पोर्टल पर फीड न होने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना के लिए 06 सितम्बर तक करे आवेदन।

उन्होंने कहा कि सहभागिता योजना के अंतर्गत भुगतान को लंबित न रखा जाये। सीएफसी पूलिंग की धनराशि का सदुपयोग जल्द किया जाये। सभी विकास खण्डो में भूसा टेंडर जल्द कराये जाएं। किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमिता क्षम्य नहीं होगी। सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। सभी गौशालाओं में केयर टेकर की तैनाती सुनिश्चित की जाये। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी अभी से कर ली जाये। इस आवास पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिलाधिकारी कमलेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement