हरदोई न्यूज़: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना के लिए 06 सितम्बर तक करे आवेदन। 

By INA News Desk
Aug 3, 2024 - 11:09
111 Views
हरदोई न्यूज़: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना के लिए 06 सितम्बर तक करे आवेदन। 

हरदोई। मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी सचिन कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना परीक्षा 2025-26 हेतु 10 नवम्बर 2024 को प्रदेश के सभी जनपद निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाना है। इस परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 अगस्त 2024 से प्रारम्भ होगें। ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 06 सितम्बर 2024 निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त डाक द्वारा या अन्य किसी आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.entdata.coin  पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow