हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राइफल क्लब की बैठक। 

By INA News Desk
Aug 2, 2024 - 18:25
89 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राइफल क्लब की बैठक। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब का पूनर्गठन किया जाये। समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाये। उन्होंने पदेन कोषाध्यक्ष अपर जिलाधिकारी व पदेन सचिव नगर मजिस्ट्रेट के साथ ही विशाल को अवैतनिक सचिव नामित किया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: अनियमितता देख भड़कीं मुख्य विकास अधिकारी- ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश।

शूटिंग रेंज बनाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। राइफल क्लब का नया कार्यालय बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये। क्लब के संसाधन बढ़ाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। क्लब की नियमित बैठके करायी जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी धनराशि अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से आहरित की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement