पेरिस पैरालंपिक के शूटिंग इवेंट में महिला शक्ति की दिखी ताकत, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Aug 31, 2024 - 01:42
Aug 31, 2024 - 02:03
 0  49
पेरिस पैरालंपिक के शूटिंग इवेंट में महिला शक्ति की दिखी ताकत, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सार:-:

  • महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अवनि लेखरा व कांस्य पदक जीतने वाली मोना अग्रवाल की दी बधाई
  • सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा, भारत के लिए यह है गौरव का क्षण
  • सीएम योगी ने बधाई संदेश में लिखा,  हमें आप पर गर्व है आप के कार्य राष्ट्र को कर रहे हैं प्रेरि

लखनऊ।

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की शूटिंग इवेंट में महिला शक्ति ने ताकत दिखाते हुए पदक तालिका में भारत का खाता खोल दिया है। प्रतियोगिता के अंतर्गत आर2 महिलाओं की 10 मीटर एसएच1 एयर राइफल प्रतियोगिता में अवनि लेखरा ने एक ओर स्वर्ण पदक जीता, वहीं दूसरी ओर मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर देश व दुनिया से बधाइयों का तांता लग गया है और हैशटैग चियर्स 4 भारत हैशटैग ट्रेंड करने लगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इन खिलाड़ियों को शुभकामानएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें - भेड़िये की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग जारी, 22 टीमें कर रहीं लगातार गश्त

सीएम योगी ने लिखा, भारत के लिए यह है गौरव का क्षण...


सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल एम योगी आदित्यनाथ के जरिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने अपनी टिप्पणी में लिखा कि पैरालिंपिक 2024 में आर 2 महिलाओं की 10एम एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर हमें अवनि लेखरा जी पर बहुत गर्व है! उन्होंने 3 पैरालंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनका समर्पण व और उत्कृष्टता को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास की भावना राष्ट्र को प्रेरित करती रहती है। वहीं, अगली टिप्पणी में उन्होंने लिखा कि पैरालिंपिक 2024 में आर 2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मोना अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई! देश को आपके समर्पण और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रगतिशील रहने की भावना पर गर्व है। उन्होंने हैशटैग चियर फॉर भारत का उपयोग करते हुए आगे लिखा, ऐसे ही चमकते रहो और युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow