भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 60 प्रतिशत तक गिरा कारोबार, प्रचंड गर्मी से बाजारों में सन्नाटा।

Jun 17, 2024 - 15:16
64 Views
भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 60 प्रतिशत तक गिरा कारोबार, प्रचंड गर्मी से बाजारों में सन्नाटा।

तपिश बढ़ने से डाउन हुआ है कारोबार, व्यवसायी चिंतित

नवनीत कुमार राम जी पिहानी\हरदोई। सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इसका असर बाजार पर भी पड़ रहा है। कल 17 जून सोमवार को बकरीद का त्यौहार है दूसरी ओर पिहानी की बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।बाजार से भीड़ गायब है। व्यवसायी इसे लेकर चिंतित हैं।

उनका कहना है कि अब सुबह शाम भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं। वह गर्मी को इसका कारण मानते हैं। बताते हैं कि गर्मी के कारण 50-60 प्रतिशत तक बाजार डाउन हो चुका है। सेठ महेश प्रसाद ने बताया कि गर्मी के कारण अब यह 60 प्रतिशत तक डाउन हो चुकी है।गर्मी के कारण कार्य क्षमता भी घट गई है। सुबह 10 बजे के बाद मजदूरी व व्यवसाय में लगे अन्य कामगारों का काम कर पाना मुश्किल हो रहा है।

यदि तापमान में जल्द ही गिरावट नहीं आई तो व्यवसायियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।  कपड़ा व्यवसायी प्रवेश नागपाल ने बताया कि तापमान के कारण व्यवसाय एकदम चौपट हो गया है। दिनभर में 10 हजार की भी बिक्री नहीं हो रही है। शादी के सीजन के लिए माल मंगवाया था, वैसे ही पड़ा है। करीब हफ्तेभर से शाम के समय भी दुकानदारी नहीं रह गई है। यदि यही स्थित एक हफ्ते और रही तो हालात बहुत बिगड़ जाएंगे।

दोपहर में दिखा कर्फ्यू जैसा नजारा

शुक्रवार दिन में 11 बजे से ही बाजार में कर्फ्यू जैसा माहौल दिखा। आम दिनों में ग्राहकों से गुलजार रहने वाला शहर का गांधीनगर बाजार दोपहर में सूना रहा। शहर के बंदर पार्क ,जूनियर हाई स्कूल रोड, कटरा बाजार बस स्टैंड,, ब्लॉक रोड जैसे व्यस्त इलाके व बाजार भी दोपहर में खामोश दिखे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow