हरदोई न्यूज़: गर्मी के मौसम में जनपद वासी रहें सतर्कः- जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 16:56
120 Views
हरदोई न्यूज़: गर्मी के मौसम में जनपद वासी रहें सतर्कः- जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद वासियों से सतर्कता रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जनपद वासी दोपहर के समय लम्बे समय तक गर्मी के संपर्क में आने से बचें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले व सूती वस्त्रो को प्राथमिकता दें।

निर्जलीकरण से बचने के लिए पर्याप्त पानी पियें। स्वयं को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, चावल का पानी, नीम्बू पानी व छाछ आदि का उपयोग करें।  बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।

खाना बनाते समय घर के खिड़की, दरवाजे आदि खुले रखें ताकि हवा का आवागमन बना रहे। इसके साथ हीं उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अमृत सरोवरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं ताकि पशुओं को पेयज़ल की समस्या न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement