हरदोई न्यूज़: बाल श्रमिकों को श्रम से मुक्त करते हुये उन्हे शिक्षा से जोड़ने का लिया गया संकल्प।

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 16:51
104 Views
हरदोई न्यूज़: बाल श्रमिकों को श्रम से मुक्त करते हुये उन्हे शिक्षा से जोड़ने का लिया गया संकल्प।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, हरदोई में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में बाल श्रमिकों को श्रम से मुक्त करते हुये उन्हे शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सुशील अवस्थी छोटे महराज अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति ने करते हुए कहा कि समाज व देशहित में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम करवाना कानूनन दण्डनीय अपराध है। यही बच्चे हमारे देश के भविष्य है इनके साथ में किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाशत नहीं किया जायेगा।

इनसे मजदूरी आदि न करवाकर इन्हें शिक्षा की ओर मोड़े जिससे भविष्य में यह बच्चे समाज व देश को एक नई दिशा दे सके। इसके अलावा गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह आजाद प्रान्त गौसेवा प्रशिक्षण प्रमुख ने कहा कि बाल श्रम हमारे समाज व देश के लिए अत्यन्त खतरनाक है, इसे जड़ से खत्म करने के भरसक प्रयास किये जायेंगे।

लोगों से अपील की कि वह समाज में बाल श्रम रोकने में विभाग का सहयोग करें। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अशोक कुमार यादव जी ने कहा कि बाल श्रम कानूनन अपराध है तथा इसके लिए उनके माता-पिता को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।

गोष्ठी में निधि सिंह, अहिलाबाई होल्कर शाखा शिक्षा प्रमुख द्वारा कहा गया कि बच्चे देश का भविष्य है इनसे बालश्रम न कराया जाये और इन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाये। प्रभारी सहायक श्रमायुक्त/श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्याम सुन्दर जी ने बाल श्रम उन्मूलन का विस्तृत जानकारी प्रदान की और समस्त व्यवसायी व ईंट भट्ठा संचालकों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठान में बाल श्रम पूर्णतः निषिद्ध करने का संकल्प लें।

इसी क्रम में आदित्य प्रकाश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान अथवा अन्य किसी स्थान पर बाल श्रम कराया जा रहा है तो उसकी जानकारी कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, हरदोई को अवश्य उपलब्ध कराये ताकि बाल श्रम नियोजित करने वाले सेवायोजक के विरूद्ध अनुशासनात्मक व विधिक कार्यवाही अपनायी जा सके।

सुधीर अवस्थी, सदस्य बाल श्रम उन्मूलन समिति ने इस अवसर पर कहा कि खतरनाक व गैर खतरनाक प्रक्रिया में नियोजित बाल श्रमिकों का चिन्हांकन 1 जून से 30 जून  तक श्रम विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर कर किया जा रहा है, जिसमें समस्त जनपदवासी सहयोग कर बाल श्रम उन्मूलन में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना के सतीश चन्द्रा, फील्ड आफीसर/ प्रोग्राम मैनेजर, ईश्वर चन्द्र मिश्र, वरिष्ठ सहायक, मोहम्मद दानिश, कनिष्ठ सहायक, संदीप शर्मा, शरद कुमार मिश्र, ललित मोहन शुक्ला, विनय कुमार शुक्ला, गौरव कुमार सिंह, राजेश कुमार, विवेक सिंह, गौसेवा गतिविधि प्रमुख सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन समाजसेवी सुधीर अवस्थी द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement