Hardoi News: ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर एफ एल एन आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र का हुआ समापन। 

प्रथम संस्था से जिला समन्वयक अमर सिंह ने साझा की कक्षा 4 व 5 में भाषा व गणित संदर्शिका...

By INA News Desk
Sep 14, 2024 - 16:59
50 Views
Hardoi News: ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर एफ एल एन आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र का हुआ समापन। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद हरदोई के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के दिशा-निर्देशन में 6 सितम्बर से प्रारम्भ हुए चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण के द्वितीय चक्र का समापन 14 सितम्बर को हो गया। यह प्रशिक्षण 50-50 के दो बैच बनाकर प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने वाले सभी शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को दिया जा रहा है। 

खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में बतायी गई चीजों का विद्यालय में बच्चों के बीच प्रयोग करने को कहा। हर एक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़कर निपुण बनाने के लिए भी प्रेरित किया। सन्दर्भदाता एआरपी अभिषेक मिश्र व विवेक गुप्ता एवं सहयोगी शिक्षक अनुज कुमार सिंह, मोनपाल वर्मा व राकेश मिश्र ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से भाषा व गणित में अकादमिक सत्र 2024-25 की रणनीति, भाषा व गणित की शिक्षक संदर्शिका की समझ, अंग्रेजी में ब्रिज कोर्स एवं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों की विषयवस्तु से परिचय कराया।

Also Read- Hardoi News: संडीला कोतवाली में पीस कमेटी की हुई बैठक।

इनको बेहतर तरीके से प्रयोग करने की रणनीति भी साझा की। सभी प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से समझते हुए समूह प्रस्तुतीकरण भी दिया। शिक्षण योजना व कार्यपत्रक बनाने का अभ्यास भी कराया गया। प्रथम संस्था से जिला समन्वयक अमर सिंह द्वारा कक्षा 4 व 5 में भाषा व गणित की शिक्षक संदर्शिका के प्रयोग करने की रणनीति साझा करते हुए कुछ रोचक गतिविधियाँ करायी। अंत मे सभी प्रतिभागियों द्वारा पोस्ट एसेसमेंट भरते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement