देवबंद न्यूज़: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान सांपला के ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन।

By INA News Desk
Jun 15, 2024 - 11:18
46 Views
देवबंद न्यूज़: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान सांपला के ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को भेजा ज्ञापन।
Advertisement
Advertisement

देवबंद। सांपला बक्काल गांव के लोगों ने शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन भेजकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।पूर्व सभासद सिकंदर अली के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा।

कहा कि भीषण गर्मी में भी ऊर्जा निगम द्वारा बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। कुछ दिनों से तो स्थिति और भी बदतर है। दिन में कुछ देर के लिए ही आपूर्ति दी जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से लोगों में हाहाकार मचा है और पानी नहीं मिलने से फसले भी सूखने लगी हैं।

चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम अंकुर वर्मा ने ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाए जाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर शमीम प्रधान, वसीम प्रधान, साबिर प्रधान,मूसा गौड,मोनिश, रिजवान गौड,मतलूब, अहसान गौड, शहबूल गौड, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement