ईदगाह देवबंद में सुबह 6:30 बजे होगी ईद की नमाज, अधिकारियों और जिम्मेदारों की हुई बैठक।

Jun 15, 2024 - 11:14
56 Views
ईदगाह देवबंद में सुबह 6:30 बजे होगी ईद की नमाज, अधिकारियों और जिम्मेदारों की हुई बैठक।

अधिकारियों और जिम्मेदारों की बैठक में कुर्बानी और नमाज के दौरान गाइडलाइन पर अमल करने का आह्वान।

देवबंद: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को अधिकारियों ने ईदगाह और मस्जिदों के प्रबंधकों सहित नगर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। इसमें अधिकारियों ने सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज न होने और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी न किए जाने का आह्वान किया।खानकाह पुलिस चौकी पर एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसोदिया ने नगर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की।

इस दौरान अधिकारियों ने सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने के साथ ही सड़कों पर नमाज न पढ़े जाने और खुले में जानवरों की कुर्बानी न करने का आह्वान किया। इसके साथ ही साफ सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें लोगों से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने,अ‌वशेषों को इधर उधर न फेंकने को कहा गया।अधिकारियों ने ईदगाह कमेटी और मस्जिद प्रबंधकों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इसके उपरांत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह और मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, ईदगाह कमेटी के सचिव अनस सिद्दीकी, पूर्व पालिका अध्यक्ष इनाम करैशी,मदनी टूर एंड ट्रेवल्स के डायरेक्टर उमेर उस्मानी, जामा मस्जिद के सचिव खुर्रम उस्मानी अंसार मसूदी और फहीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

यह रहेगा ईद-उल-अजहा की नमाज का वक्त ईदगाह सुबह 6.30 बजे मरकजी जामा मस्जिद सुबह 6.45 बजे
रशीदिया मस्जिद दारूल उलूम सुबह 6.00 बजे अतिबुल मस्जिद (दारुल उलूम वक्फ) सुबह 6.00 बजे मुगलो वाली मस्जिद रेती चौक सुबह 5.45 बजे अन्य मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow