देवबंद न्यूज़: मंडल कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ की बैठक।

By INA News Desk
Jun 12, 2024 - 10:49
55 Views
देवबंद न्यूज़: मंडल कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ की बैठक।
Advertisement
Advertisement

देवबंद। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर नगर पालिका परिषद में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जसलीन जुनेजा ने मंडल के सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधकों के साथ चर्चा कर उन्हें जरुरी दिशा निर्देश दिए।

सोमवार को आयोजित बैठक में शासन के आदेशानुसार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मंडल कार्यक्रम प्रबंधक जसलीन जुनेजा ने मंडल के सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने जिले में सुचारु रुप से स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी प्रारंभ कर जनपद की रैंकिंग बेहतर करें।जसलीन जुनेजा ने बताया कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी के लिए जीएफसी व ओडीएफ के मानकों पर चर्चा की गई।

जहां जहां रख रखाव का कार्य होना है उसको कराकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने को कहा गया है।साथ ही घरों से संग्रह किए जाने वाले कूडे को शत प्रतिशत अगल अलग करने के निर्देश दिए गए।साथ ही आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए योजना बनाई गई।इसमें कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भी प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement