सम्भल न्यूज़। कांबड़ियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, चार कांवड़िए घायल, मारपीट का विडियो वायरल।

Jul 24, 2024 - 14:43
334 Views
सम्भल न्यूज़। कांबड़ियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, चार कांवड़िए घायल, मारपीट का विडियो वायरल।

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में कांबड़ियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है रोड युद्ध का मैदान बन गया मारपीट में चार कांवड़िए घायल हुए हैं जिनका प्राथमिक इलाज करा कर पुलिस ने सभी को घर भेज दिया है। मारपीट के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:-  सम्भल न्यूज़: ओम प्रकाश राजभर को सम्भल के धर्मगुरु की नसीहत।

कांबड़ियों में मारपीट की घटना सम्भल कोतवाली के गांव गोविंदपुर की है पुलिस के अनुसार रास्ते के विवाद में का़बड़ियों के दो गुटों में जम कर मारपीट हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार कांवड़िए घायल हुए हैं। दोनों गुट अलग अलग गांव के बताए गए हैं सूचना पर एएसपी सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंची और हालात नियंत्रित किए वहीं वीडिओ वायरल होने के बाद आज मामले पर पुलिस का आधिकारिक बयान भी आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow