मिश्रिख से बीजेपी सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल से सीतापुर DFO की शिकायत।

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 15:11
279 Views
मिश्रिख से बीजेपी  सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल से सीतापुर DFO की शिकायत।
अशोक रावत, बीजेपी सांसद मिश्रिख

मिश्रिख से बीजेपी सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल से सीतापुर डीएफओ की शिकायत की है। यह पूरा मामला पर्यावरण संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ था। भाजपा सांसद का आरोप है कि, उन्हें समय पर कार्यक्रम में आने की सूचना नहीं दी गई थी। सांसद अशोक रावत ने पत्र में लिखा कि, डीएफओ सीतापुर नवीन खंडेलवाल ने एक पेड़ मां के नाम कार्यकम में आने के लिए उन्हें समय पर सूचना नहीं दी थी। इसी कारण न वे समय पर यहां आ पाए और न ही राज्यपाल का स्वागत कर पाए। सांसद अशोक रावत डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर को असंवेदनशील और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह बताया है। 

इसे भी पढ़ें:  ऐतिहासिक परिचय : क्षत्रिय महासभा तदर्थनाम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा स्थापना।

उन्होंने आगे कहा कि, वे डीएफओ नवीन खंडेलवाल के व्यवहार से दुखी हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इन दिनों उत्तरप्रदेश में नेताओं और अधिकारियों के बीच कलह की खबर काफी सुर्ख़ियों में हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। संजय निषाद ने कहा था कि, अधिकारी मेरी सुनते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि, कुछ अधिकारी पूर्व सरकार के लिए काम कर रहे हैं। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने सीतापुर DFO की शिकायत की है। अब उनपर क्या एक्शन होगा यह देखने लायक होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow