देवरिया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़- जबाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, बहुचर्चित रफ्तार गैंग का सरगना है नीतेश यादव।

देवरिया जिले में पुलिस और रफ्तार गैंग के मुखिया की सुबह में जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरा देखकर बदमाश ने गोली चलाते हुए भागना चाहा। वहीं बदमाश के फायर से बचते हुए पुलिस ने बचाव में गोली चलाई। जिससे बदमाश के बांए पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया और जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया है। बदमाश की पहचान रफ्तार गैंग के सरगना नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के रुप में हुई है।
जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली निवासी और रफ्तार गैंग का सरगना नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव के ऊपर एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त नीतेश यादव बिहार राज्य से देवरिया जिले में आ रहा था। मुखबिर के माध्यम से इसकी भनक एसओजी और लार पुलिस को लग गई। बुधवार सुबह तीन बजे पुलिस ने लार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरु कर दी।लार थाना क्षेत्र के सहजौर में पुलिस से घिरता देखकर रफ्तार यादव ने पुलिस का घेरा तोड़कर भागने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जबाबी कार्रवाई में रफ्तार गैंग के सरगना नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक अवैध पिस्टल,कई कारतूस और एक बाइक बरामद किया है।घायल बदमाश को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। रफ्तार गैंग सरगना नीतेश यादव गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित था।इसके ऊपर हत्या,लूट, छिनैती,हत्या का प्रयास के कई मुकदमे अलग अलग थाना में दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें:- काठमांडू में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 18 की हुई दर्दनाक मौत।
एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आज सुबह तीन बजे हमारी एसओजी टीम और लार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग की जा रही है। तभी मोटर साइकिल से एक युवक आता दिखाई दिया। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जबाबी फायरिंग की जिसमें उसे गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश की पहचान नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के रूप में हुई है। जो इस जिले में रफ्तार गैंग का प्रमुख है। यह शातिर अपराधी है और गैंगस्टर में वांछित था। यह समय समय पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करता था। मूल रूप से सुरौली थाना क्षेत्र और आसपास में इसका अच्छा प्रभाव था। इस गैंग में 30- 35 सदस्य हैं,कुछ पहले से बंद हैं। अन्य बचे बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तार कार लिया जाएगा। इनका पेशा हत्या, लूट, धमका कर पैसा वसूलना है।
What's Your Reaction?






