Bajpur : बाजपुर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य- अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते
उन्होंने आगे बताया कि बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका बेहद गंभीर है। मानसून शुरू होने से पहले ही शहर के सभी बड़े और छोटे नालों-नालियों की गहराई से साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है, ताकि पानी आ
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने वार्ड संख्या 6, 11 और 12 में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद टाइल्स वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष गित्ते ने कहा कि बाजपुर को सुंदर, साफ-सुथरा और विकसित बनाना ही उनका सबसे बड़ा मकसद है। जनता की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए शहर के हर वार्ड में विकास के काम तेजी से कराए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका बेहद गंभीर है। मानसून शुरू होने से पहले ही शहर के सभी बड़े और छोटे नालों-नालियों की गहराई से साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है, ताकि पानी आसानी से निकल सके। इसके साथ ही लेबड़ा और हाथी चिंगाड़ नदी की पूरी तरह सफाई कराने के लिए उन्होंने कमिश्नर और जिलाधिकारी को चिट्ठी भेजकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है। विकास कार्यों की शुरुआत के इस मौके पर सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद आसिफ, प्रवेश जैन, हर्ष जैन, जयराम सिंघल, संजय गोयल और तरसेम गर्ग समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




