Bajpur : एडिप योजना के तहत दिव्यांगों को मुफ्त मिले सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही प्रयास
इस शिविर के दौरान दिव्यांगों की मदद के लिए 14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 36 सामान्य ट्राईसाइकिल, 13 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 10 बैशाखी, 5 टीएलएम किट, 2 सीपी चेयर, 9 वॉकिंग स्टिक, 1 सुगम्य केन, 1 वॉकर, 1 विजुअल किट, 2 कान की मशीन (श्रवण यंत्र), 3 कुशन वा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के ब्लॉक कार्यालय में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों को एडिप योजना के तहत मुफ्त सहायक उपकरण और मोटर गाड़ियां बांटी गईं। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति तक सुविधा और सम्मान पहुंचाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार लगातार समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की भलाई के लिए काम कर रही है। दिव्यांगजनों के जीवन को आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए सरकार पूरी लगन के साथ सेवा और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।
इस शिविर के दौरान दिव्यांगों की मदद के लिए 14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 36 सामान्य ट्राईसाइकिल, 13 फोल्डिंग व्हीलचेयर, 10 बैशाखी, 5 टीएलएम किट, 2 सीपी चेयर, 9 वॉकिंग स्टिक, 1 सुगम्य केन, 1 वॉकर, 1 विजुअल किट, 2 कान की मशीन (श्रवण यंत्र), 3 कुशन वाले तकिए, 3 रोलेटर, 3 ट्राईपॉड और 1 कमोड वाली कुर्सी बांटी गई। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, भाजपा नेता मनोज पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, कन्नू जोशी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, उत्तराखंड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के सदस्य आशीष ठाकुर, वीरेंद्र बिष्ट, केलाखेड़ा के पूर्व अध्यक्ष अकरम खां और उशांत सब्बरवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




