Lucknow : युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एंकर पार्टनर का चयन करेगा उद्योग विभाग
इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एवं इंडस्ट्रियल जोन के विकास, संचालन प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के लिए पात्र एवं इच्छुक संस्थाओं से एंकर पार्टनर के चयन हेतु अभिरुचि (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित की गई है। इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं अपनी अ
सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एवं इंडस्ट्रियल जोन के विकास, संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु 11 जून तक आमंत्रित की गई अभिरुचियां
लखनऊ : प्रदेश में युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किल्ड एवं सेमी-स्किल्ड कार्यबल तैयार करने की दिशा में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण पहल की है।
इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एवं इंडस्ट्रियल जोन के विकास, संचालन प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के लिए पात्र एवं इच्छुक संस्थाओं से एंकर पार्टनर के चयन हेतु अभिरुचि (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित की गई है। इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं अपनी अभिरुचि 11 जून 2026 तक प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन एवं अन्य आवश्यक विवरण वेबसाइट https://msme.up.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।
आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि इसका उद्देश्य उद्योगों के लिए आवश्यक स्किल्ड एवं सेमी-स्किल्ड वर्कर्स तैयार करने हेतु आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का एकीकृत विकास करना है। इसके साथ ही युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण तथा प्लग एंड प्ले सुविधाएं उपलब्ध कराकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका संचालन "हब एंड स्पोक" मॉडल पर किया जाएगा।
You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा
What's Your Reaction?




