Hardoi : बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाइयों और डॉक्टरों की टीमों की उपलब्धता तय करने को कहा गया है। पशुपालन विभाग को पशुओं के चारे और उनके इलाज की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा बिजली विभाग को जरूरत पड़ने पर समय से चेतावनी जारी करने के निर्देश दि

Jun 3, 2026 - 23:23
 0  3
Hardoi : बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए
Hardoi : बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ संग्रहालय में तुरंत टीवी लगाया जाए, वहां पूरी साफ-सफाई रखी जाए और नोडल अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं।

उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि राहत और बचाव के कामों में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाढ़ चौकियों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी और इन चौकियों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा राहत केंद्रों को तैयार करने, पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था करने, जरूरी राहत सामग्री का पूरा भंडारण करने और संवेदनशील इलाकों में लेखपालों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाइयों और डॉक्टरों की टीमों की उपलब्धता तय करने को कहा गया है। पशुपालन विभाग को पशुओं के चारे और उनके इलाज की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा बिजली विभाग को जरूरत पड़ने पर समय से चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल विभाग को आपातकालीन स्थिति में तुरंत साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, सिंचाई, ग्राम्य विकास और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपस में बेहतर तालमेल बनाकर काम करने तथा किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति का गठन किया जाए और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ ग्राम पंचायत में प्रधान की मौजूदगी में खुली बैठक करके ग्रामीणों को जागरूक किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूर्व तैयारी पूरी रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सभी उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, समस्त खंड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow