Sambhal: सम्भल में DPRO आफिस में रिश्वतखोरी का वीडिओ वायरल।

सम्भल में Dpro आफिस में रिश्वतखोरी के वीडिओ वायरल हुए हैं। Dpro और एकाउंटेंट पर प्रधानों एवं कर्मचारियों को धमकाकर उनसे

By INA News Desk
Jun 3, 2026 - 16:18
66 Views
Sambhal: सम्भल में DPRO आफिस में रिश्वतखोरी का वीडिओ वायरल।
सम्भल में Dpro आफिस में रिश्वतखोरी के वीडिओ वायरल।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में Dpro आफिस में रिश्वतखोरी के वीडिओ वायरल हुए हैं। Dpro और एकाउंटेंट पर प्रधानों एवं कर्मचारियों को धमकाकर उनसे रिश्वत वसूली के आरोप हैं। रिश्वतखोरी की जांच को डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

सम्भल के Dpro एवं एकाउंटेंट के रिश्वतवसूली के वीडिओ बीते दिन वायरल हुए थे। Dpro पर ग्राम प्रधानों एवं कर्मचारियों को धमका कर रिश्वतवसूली के आरोप हैं। कार और आफिस के अलग-अलग वीडिओ वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। Dpro पर रिश्वतखोरी की रकम से करोड़ों का फ्लैट एवं मंहगी गाड़ी खरीदने जैसे गंभीर आरोप हैं। मामले पर Cdo ने बताया कि डीएम के निर्देश पर Adm की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। मौजूद साक्ष्यों के आधार पर जांच कर डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। आपको बता दें कि पिछले कई साल से Dpro आफिस लूट का अड्डा बना हुआ है। पिछले Dpro उपेंद्र कुमार पांडेय को शासन ने सस्पेंड किया था। अब नए Dpro चेतेंद्र पाल सिंह विकास की ओट में क्या कर रहे हैं ये वायरल वीडिओ से समझा जा सकता है।

Also Read- Ayodhya: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी शिवसेना, अनुराग शुक्ला बने जिला प्रभारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow