Sambhal: शिकायत पर चौथी बार जांच टली! अभिलेख न मिलने से अधिकारियों की टीम लौटी, ग्रामीण ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप। 

सम्भल के पवांसा विकासखंड के अढ़ोल गांव में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर पहुंची जांच

Jun 3, 2026 - 16:11
45 Views
Sambhal: शिकायत पर चौथी बार जांच टली! अभिलेख न मिलने से अधिकारियों की टीम लौटी, ग्रामीण ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप। 
शिकायत पर चौथी बार जांच टली! अभिलेख न मिलने से अधिकारियों की टीम लौटी, ग्रामीण ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के पवांसा विकासखंड के अढ़ोल गांव में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर पहुंची जांच टीम को उस समय बैरंग लौटना पड़ा, जब सचिव और प्रधान की ओर से जरूरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह का आरोप है कि शौचालय, सौंदर्यीकरण, खड़ंजा, सड़क और नल जैसी योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हैं। उनका कहना है कि तीन शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और चौथी बार भी जांच टाल दी गई। वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि अभिलेख मिलने के बाद नई तिथि तय कर जांच पूरी की जाएगी।

ब्लॉक पंवासा के अढ़ोल गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप है कि कई कार्य कागजों में दिखाए गए, जबकि धरातल पर उनकी स्थिति अलग है। शिकायत के आधार पर जांच टीम गांव पहुंची, लेकिन संबंधित अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता का दावा है कि शौचालय निर्माण, सौंदर्यीकरण, निजी भूमि पर खड़ंजा, सड़कों की गुणवत्ता और नल लगाने जैसे कार्यों में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए टीम गांव पहुंची थी। सचिव से अभिलेख मांगे गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद नई तारीख तय कर दोबारा जांच की जाएगी।

Also Read- उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, पूरे राज्य में अगले छह महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी पूरी तरह रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow