Political News: झारखंड में चुनाव से पहले रुपए का मिला बड़ा पहाड़, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन।

स्कूल के अंदर से पुलिस टीम के द्वारा एक पैकेट को बरामद किया गया जिसकी अंदर भारी संख्या में रुपए के नोट की गड्डी मौजूद ...

By INA News Desk
Oct 31, 2024 - 11:48
106 Views
Political News: झारखंड में चुनाव से पहले रुपए का मिला बड़ा पहाड़, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां छापेमारी के दौरान एक प्राइवेट स्कूल से पुलिस टीम ने एक पैकेट के अंदर से भारी संख्या में रुपए को बरामद करने का काम किया है।

  • भाजपा नेता का बताया गया स्कूल

अक्सर देखा जाता रहा है कि जहां भी चुनाव होते हैं वहां लोगों को लुभाने के लिए पैसे बांटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसा ही कुछ झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है लेकिन उससे पहले एक स्कूल के अंदर से पुलिस टीम के द्वारा एक पैकेट को बरामद किया गया जिसकी अंदर भारी संख्या में रुपए के नोट की गड्डी मौजूद थी। यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची में एक प्राइवेट स्कूल के अंदर भारी संख्या में रुपए रखे गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की मौके पर पहुंची जहां स्कूल के अंदर छापेमारी की और वहां से एक पैकेट को बरामद किया। पैकेट को जब खोला गया तो उसके अंदर इतनी संख्या में रुपए मौजूद थे कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारियों को मशीनों के साथ मौके पर बुलाया गया। जहां पर मशीनों के द्वारा नोटों की गिनती की गई। जिसमें एक करोड़ 15 लाख पैकेट से बरामद किए गए। बताया गया कि यह स्कूल बीजेपी नेता मदन सिंह का है। फिलहाल में पुलिस पूरे मामले को गंभीरता के साथ ले रही।

Also Read- Political News: शिवराज सिंह चौहान बोले- JMM और कांग्रेस के रहते जनता नहीं रह सकती सुखी।

  • बीजेपी ने मंगाई थी रुपए की खेप

भाजपा नेता के प्राइवेट स्कूल से रुपए का पैकेट मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है और वह बाकी के तौर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे होंगे उनको हारने के लिए इन रुपए का इस्तेमाल चुनाव के वक्त किया जाता। ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी भारतीय जनता लोगों को रुपए देकर खरीदने का काम करती रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारी एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया है कि एक स्कूल में छापेमारी के दौरान एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। जिनको चुनाव के वक्त इस्तेमाल किया जाना था। मामले में स्कूल संचालक से लगातार पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow