Hardoi News:  मार्ग व सेतु निर्माण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने कहा कि निर्माण संबंध में जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर उस पर आगे की कार्रवाई की ...

Apr 24, 2025 - 16:14
50 Views
Hardoi News:  मार्ग व सेतु निर्माण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में लोक निर्माण विभाग में मार्गों एवं क्षेत्र के निर्माण हेतु कार्य योजना तैयार किए जाने के संबंध में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सेतुओं व मार्गों के निर्माण व मरम्मत के संबंध में प्रस्ताव रखे गए। बैठक में सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने कहा कि निर्माण संबंध में जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर उस पर आगे की कार्रवाई की जाए। 

Also Read- Hardoi News: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन- ग्राम पंचायतों की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है- प्रेमावती

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्व में प्राप्त प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई करते हुए जनप्रतिनिधियों से नये प्रस्ताव प्राप्त किये जाएं। इस अवसर पर विधायक बालामऊ रामपाल वर्मा, विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक सांडी प्रभाष कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व सम्बंधित अधिकारी व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow