Hardoi News: हज जायरीनों के लिए टीकाकरण कैम्प- 57 हज यात्रियों का हुआ चिकित्सकीय परीक्षण एवं टीकाकरण। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रोहताश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 57 हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का चिकित्सकीय....

Apr 24, 2025 - 16:35
37 Views
Hardoi News: हज जायरीनों के लिए टीकाकरण कैम्प- 57 हज यात्रियों का हुआ चिकित्सकीय परीक्षण एवं टीकाकरण। 

Hardoi News: मदरसा अशरफुल मदरिस, सिनेमा रोड, हरदोई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० रोहताश कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 57 हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं टीकाकरण किया गया। यह टीकाकरण कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया गया। 

Also Read- Hardoi News: मार्ग व सेतु निर्माण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर आर. के सिंह के नेतृत्व वाली चिकित्सा टीम ने जायरीनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा दिमागी बुखार का टीका लगाया एवं पोलियो की खुराक दी। कैम्प में डॉ० यश अग्निहोत्री, डॉ० अतुल वर्मा, डॉ० मृगांका गौतम, ए०आर०ओ० नेहा पटेल, हफ़ीज खान, आर०सी० विमल तथा आजाद हुसैन सिद्दीकी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow