सीडीओ की अध्यक्षता में भूजल संरक्षण पर गोष्ठी का हुआ आयोजन, जल संरक्षण पर जोर। 

Hardoi News: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक...

By INA News Desk
Jul 19, 2025 - 19:45
70 Views
सीडीओ की अध्यक्षता में भूजल संरक्षण पर गोष्ठी का हुआ आयोजन, जल संरक्षण पर जोर। 
सीडीओ की अध्यक्षता में भूजल संरक्षण पर गोष्ठी का हुआ आयोजन, जल संरक्षण पर जोर। 

Hardoi News: विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में 16 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक चलने वाले भूजल सप्ताह के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित की थीम पर आधारित भूजल सप्ताह सम्बंधित गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भूजल सप्ताह के अंतर्गत व्यापक गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। विद्यालयों में गोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाये। सभी निर्माण संस्थाओं को जल संरक्षण अभियान में शामिल किया जाये। सभी नये सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाये। नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों में जल संरक्षण के बारे में बताया जाये। 

उद्यान विभाग की ओर से स्प्रिंकलर सिंचाई योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि हमें जल संरक्षण के प्रत्येक बिन्दु पर ध्यान देना चाहिए। रुफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया जाना चाहिए। पीडी अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि जल संचयन के लिए सभी को आगे आना चाहिए। हमें श्घर का पानी घर में व खेत का पानी खेत मेंश् की नीति पर चलना चाहिए।  उपनिदेशक कृषि डॉ सतीश कुमार पांडे ने कहा कि वाटर रिचार्ज पर जोर दिया जाना चाहिए। पानी को अधिक से अधिक बचाना चाहिए।

उपायुक्त मनरेगा रवि प्रकाश ने कहा कि जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बनाये गए हैं और कुओं का पुनरुद्वार किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एके सिंह ने कहा कि कम पानी लेने वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सिंचाई में भूजल के बजाय सतह जल के प्रयोग पर विशेष जोर देना चाहिए। सहायक अभियंता लघु सिंचाई एसबी सिंह ने कहा कि भूजल संरक्षण समय की आवश्यकता है। कम जल हानि वाली सिंचाई पद्धति को कृषि को अपनाया जाना चाहिए।

Also Read- सदर तहसील समाधान दिवस: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow