Hardoi: घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का स्पीकर और मोटर बरामद।

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव ककेन्दुआ में घर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पीड़ित सुरेश कुमार ने थाने में शिकायत दी थी कि कुछ

By INA News Desk
Nov 18, 2025 - 17:37
51 Views
Hardoi: घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का स्पीकर और मोटर बरामद।
घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का स्पीकर और मोटर बरामद।

हरदोई: कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव ककेन्दुआ में घर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पीड़ित सुरेश कुमार ने थाने में शिकायत दी थी कि कुछ चोर उनके घर में घुसकर सामान चोरी करके ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस ने तफ्तीश के दौरान गांव ककेन्दुआ निवासी चंदन पुत्र रामबहादुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किया गया एक स्पीकर और एक मोटर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रियांशी वर्मा, उप निरीक्षक प्रियांक शर्मा, हेड कांस्टेबल रतन सिंह और कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे।

Also Read- Lucknow: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने दी सख्त हिदायत, छात्रों की पढ़ाई और विकास में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow