Hardoi: संडीला फायरिंग केस में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

संडीला थाना पुलिस ने 21 जुलाई को बांगरमऊ बस स्टैंड पर हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी साहिल सिंह

Jul 24, 2026 - 20:34
19 Views
Hardoi: संडीला फायरिंग केस में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग मामले में पुलिस को मिली सफलता

हरदोई के संडीला थाना पुलिस ने 21 जुलाई को बांगरमऊ बस स्टैंड पर हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी साहिल सिंह निवासी ग्राम आल्दौ, थाना औरास (उन्नाव) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5)/109(1) के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: जबरन नाली बनाने का विरोध पड़ा भारी, महिला ने दबंगों पर धमकी देने का लगाया आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow