हरदोई: तपोवन सिद्धाश्रम के जलस्रोत शोध का विषय- डॉ. अर्जुन पाण्डेय

Aug 31, 2024 - 01:15
 0  74
हरदोई: तपोवन सिद्धाश्रम के जलस्रोत शोध का विषय- डॉ. अर्जुन पाण्डेय

तपोवन सिद्धाश्रम धोबिया)में प्राकृतिक जलस्रोत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

पिहानी- हरदोई।

तपोवन सिद्धाश्रम धोबिया)में सेवा सदन और अमेठी जल बिरादरी की ओर से शुक्रवार को गोमती और तपोवन सिद्धाश्रम के प्राकृतिक जलस्रोत विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों से  दिल्ली से पधारे पर्यावरणविद् और पानी पत्रकार अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि तपोवन को पर्यटन की तरह नहीं, तीर्थ की तरह बनाये रखने की आवश्यकता है जिससे स्थान की आत्मा बनी रहे। प्रसिद्ध गांधीवादी और पर्यावरणविद् रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि साधना के स्थान को साधन नहीं बनने देना है।

यह भी पढ़ें - हरदोई: एसपी नीरज कुमार जादौन ने 67 शिकायतों को सुना, शीघ्र निस्तारण के लिए दिए निर्देश

अमेठी जल बिरादरी के अध्यक्ष डाॅ अर्जुन पांडेय ने कहा कि तपोवन सिद्धाश्रम के जलस्रोत शोध का विषय हैं जबकि सुरेश भाई ने पेड़ों की रक्षा के लिए उन्हें रक्षा-सूत्र बांधने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने तपोवन के जलस्रोत को गोमती की गंगोत्री संबोधन देते हुए कहा कि जलस्रोत के जल में नहाने से ज्यादा आचमन को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। ' मैं तुम्हारी गोमती हूं' अभियान के अगुवा व कार्यक्रम के संयोजक सुशील सीतापुरी ने अब तक अपनी गोमती यात्रा का उल्लेख करते हुए अमेठी जल बिरादरी के अध्यक्ष अर्जुन पांडेय का धोबिया भ्रमण के लिए आभार व्यक्त किया।  इससे पहले अभियान दल के सदस्यों ने तपोवन सिद्धाश्रम से गोमती नदी तक का भ्रमण किया और नरवा के बहाव के विविध रूपों को देखा।महंत स्वामी नारायणानन्द ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow