Hardoi Crime News: पिहानी के रैगाई हत्याकांड का खुलासा- साली के अवैध संबंधों में बाधा बनने पर हुई थी राजरानी की हत्या।
पिहानी के रैगाई हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जंगली जानवर के हमले से मौत की फैलाई थी आफवाह, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला दबाकर हुई थी हत्या की पुष्टि....
पिहानी पुलिस ने रंगे में वृद्ध राजरानी के हत्या के मामले का बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस राजरानी की हत्या के पीछे साली से अवैध संबंधों में बाधा उत्पन्न करना बता रही है। पुलिस ने हत्या करने वाले युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए जाने वाली रस्सी व डंडे को भी बरामद कर लिया है। बताते चले की 14 अक्टूबर को मृतका राजरानी के पुत्र रामदास ने पुलिस को सूचना दी की रात्रि में गन्ने के खेत में जंगली जानवर के हमले से मां मौत हो गई है। सूचना पर तत्कालीन कोतवाल सुनील कुमार दुबे व हलका इंचार्ज रोहित पांडेय ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरा घटनाक्रम ही बदल दिया। रिपोर्ट में आया था कि सर पर डंडा व गले को रस्सी से कसकर वृद्धा राजरानी की हत्या की गई।
Also Read- Crime News: सलमान खान को धमकी देने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार।
अरविंद पुत्र ठाकुर प्रसाद , रामराज पुत्र नोखेलाल निवासी रैगाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल लिया। पुलिस को रामराज ने बताया किअपनी साली की शादी मृतका राजरानी के पुत्र के साथ करायी थी। अभियुक्त रामराज के संबंध अपनी साली से थे जिससे अभियुक्त बार-बार मिलता रहता था। मृतका राजरानी रामराज को अपने घर आने-जाने व अपनी बहू से मिलने पर ऐतराज करती थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर रामराज ने अपने साथी अरविंद के साथ मिलकर राजरानी की खेत पर चेहरे पर डंडा मारकर, रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा गांव में यह खबर फैला दी कि किसी जंगली जानवर के हमला करने से राजरानी की मृत्यु हो गई।
#पिहानी/#हरदोई।साली के अवैध संबंधों में बाधा बनने पर हुई थी राजरानी की हत्या
— INA Hardoi News (@inahardoinews) November 13, 2024
पिहानी के रैगाई हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जंगली जानवर के हमले से मौत की फैलाई थी आफवाह,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला दबाकर हुई थी हत्या की पुष्टि@hardoipolicehttps://t.co/b1eptokUfk pic.twitter.com/kyR7n6F74D
What's Your Reaction?



