Deoband: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, सीढ़ी लगाकर पकड़ी बिजली चोरी। 

बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने नगर के मोहल्ला

By INA News Desk
May 6, 2026 - 23:19
36 Views
Deoband: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, सीढ़ी लगाकर पकड़ी बिजली चोरी। 
विजिलेंस टीम की कार्रवाई, सीढ़ी लगाकर पकड़ी बिजली चोरी। 

देवबंद। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने नगर के मोहल्ला शाहबुखारी में औचक छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 

विजिलेंस टीम ने गहनता से चेकिंग करने के लिए सीढ़ियों का सहारा लिया। टीम ने घरों के बाहर लगे मीटरों के पीछे के हिस्से की बारीकी से जांच की, ताकि केबल में किए गए अवैध छेड़छाड़ या बायपास का पता लगाया जा सके। घरों के अंदरुनी हिस्सों में चेकिंग के लिए टीम के साथ आई महिला पुलिसकर्मी ने भीतर जाकर तारों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे केबल आदि को जब्त कर लिया। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, जो उपभोक्ता बिजली चोरी करके पकड़े गए हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

Also Read- बंगाल में भगवा क्रांति- बीजेपी ने ध्वस्त किया ममता बनर्जी का 'अजेय' किला, 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow