Deoband: मजलिस-ए-आमला की बैठक में शिक्षा और निर्माण कार्यों पर मंथन, दारुल उलूम में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक। 

विश्व प्रसिद्ध इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम के अतिथिगृह में मजलिस-ए-आमला (कार्यकारिणी समिति) की बैठक

May 6, 2026 - 23:15
31 Views
Deoband: मजलिस-ए-आमला की बैठक में शिक्षा और निर्माण कार्यों पर मंथन, दारुल उलूम में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक। 
मजलिस-ए-आमला की बैठक में शिक्षा और निर्माण कार्यों पर मंथन, दारुल उलूम में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक। 

देवबंद। विश्व प्रसिद्ध इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम के अतिथिगृह में मजलिस-ए-आमला (कार्यकारिणी समिति) की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संस्था की आंतरिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ नए प्रवेश और निर्माण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। 
मजलिस-ए-आमला के सदस्यों ने बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और तालीमी निजाम (शिक्षा प्रणाली) को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया। छात्रों के रहन-सहन और उनके लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। नए प्रवेश और निर्माण कार्यों के साथ ही पूर्व में हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आमला के सदस्यों ने इस पर संतोष जताया गया। शिक्षा और निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के प्रभारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, मौलाना मुफ्ती इस्माईल मालेगांव, मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी, मौलाना अनवारुलहक बिजनौरी, मौलाना महमूद राजस्थानी, मौलाना मलिक मोहम्मद इब्राहीम मद्रासी आदि मौजूद रहे।

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow