Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर गागलहेड़ी में सघन चेकिंग अभियान। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम

May 6, 2026 - 23:11
35 Views
Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर गागलहेड़ी में सघन चेकिंग अभियान। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर गागलहेड़ी में सघन चेकिंग अभियान। 

सहारनपुर/गागलहेड़ी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम में काली नदी पुलिस चौकी प्रभारी रामवीर सिंह शाक्य के द्वारा काली नदी चौकी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं गागलहेड़ी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और लूट-चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरती गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। कार चालकों को विशेष रूप से सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई।
काली नदी पुलिस चौकी प्रभारी रामवीर सिंह शाक्य ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Also Read- Prayagraj: ‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow