देवबंद जनसभा को लेकर सहारनपुर ट्रैफिक अलर्ट: 6 मई रात से 7 मई शाम तक डायवर्जन लागू- भारी-हल्के वाहनों के लिए बदले गए रूट। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 7 मई को कस्बा देवबंद में प्रस्तावित जनसभा को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने व्यापक

May 6, 2026 - 13:52
44 Views
देवबंद जनसभा को लेकर सहारनपुर ट्रैफिक अलर्ट: 6 मई रात से 7 मई शाम तक डायवर्जन लागू- भारी-हल्के वाहनों के लिए बदले गए रूट। 
देवबंद जनसभा को लेकर सहारनपुर ट्रैफिक अलर्ट: 6 मई रात से 7 मई शाम तक डायवर्जन लागू- भारी-हल्के वाहनों के लिए बदले गए रूट। 

सहारनपुर:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 7 मई को कस्बा देवबंद में प्रस्तावित जनसभा को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू कर दी है यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशिका के अनुसार 6 मई 2026 की रात्रि 12 बजे से 7 मई 2026 की शाम 5 बजे तक सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा- हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस व आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है यातायात पुलिस के अनुसार सहारनपुर से देवबंद होकर मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहन कस्बा गागलहेड़ी, बडकला फ्लाईओवर, भगवानपुर मार्ग से होकर भेजे जाएंगे वहीं हल्के वाहन सहारनपुर से देवबंद, बरला तिराहा, देवबंद-बरला मार्ग होते हुए छपार से मुजफ्फरनगर की ओर जाएंगे इसके अलावा मुजफ्फरनगर से देवबंद होते हुए सहारनपुर आने वाले हल्के वाहनों को रोहाना टोल, बर्फी, ग्राम चंदली, पंचकुड़ी मार्ग, पावटी कलां, चौहड़ा और काशीरामपुर होते हुए जामिया तिब्बिया कॉलेज के रास्ते सहारनपुर भेजा जाएगा- पुलिस अधीक्षक यातायात ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। 

Also Read- बंगाल में भाजपा की संभावित सरकार: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल ये 5 दिग्गज चेहरे, किसकी चमकेगी किस्मत?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow