Hardoi News: अपर जिलाधिकारी ने सेठ एम. आर जयपुरिया स्कूल में नए स्विमिंग पूल का किया उद्घाटन। 

स्विमिंग पूल का उद्घाटन छात्रों के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जहां वे न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय हो सकते हैं, बल्कि अपने आत्मविश्वास...

By INA News Desk
Mar 27, 2025 - 15:51
158 Views
Hardoi News: अपर जिलाधिकारी ने सेठ एम. आर जयपुरिया स्कूल में नए स्विमिंग पूल का किया उद्घाटन। 

सेठ एम. आर जयपुरिया स्कूल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति ।

Hardoi News: अभिभावकों और बच्चों के लिए एक रोचक खबर है। सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल हरदोई में नए स्विमिंग पूल का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी हरदोई प्रियंका सिंह द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने बेहतरीन कार्य की सराहना की। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो छात्रों को स्विमिंग जैसे खेल को सीखने और विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

स्विमिंग पूल का उद्घाटन छात्रों के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जहां वे न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय हो सकते हैं, बल्कि अपने आत्मविश्वास और टीम वर्क कौशल को भी विकसित कर सकते हैं। तैराकी बच्चों के लिए और भी पहलुओं पर सहायक सिद्ध होती है जैसे- तैराकी सीखने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। पानी में तैरना एक शांत करने वाली गतिविधि है जो तनाव को कम करने में मदद करती है।

Also Read- Hardoi News: पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में होगी प्रतियोगिता, जीतने पर मिलेंगे 1 करोड़, बनेगा मॉडल सोलर गांव

तैराकी ध्यान और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करती है यह अवसाद और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने इस उपलब्धि पर समस्त छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई देते हुए यह भरोसा दिलाया कि विद्यालय बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow