Shahjahanpur Crime News: बहशी पिता ने अपनें चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, ख़ुद फाँसी के फंदे पर झूला।
काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर ....
Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव में चार बच्चों की दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जहाँ आरोपित पिता ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ख़ुद फाँसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया ।
- एक कमरे के अंदर मिली सभी पाँचों की लाशे ।
मंजर देख कांप गई रूह :- राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है, मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है, सबसे बड़ी लड़की 12 साल की और छोटा लड़का 5 साल का है, आरोपित पिता धानुक जाति का है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी का बहुत पहले एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से वह हर बात पर हाइपर हो जाता था, जिले के थाना रोजा के मानपुर चचरी की घटना है।

बदहवास पत्नी
- विवाद होने के बाद मायके चली गई थी पत्नी
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को विवाद होने के बाद अपने गांव करतोली स्थित मायके चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।
#शाहजहांपुर।अपनें चार मासूम बच्चों की हत्या कर ख़ुद फाँसी के फंदे पर झूला खूनी दरिंदा पिता।थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) March 27, 2025
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है@Uppolice @dgpup pic.twitter.com/rtr2XBFMSI
What's Your Reaction?